जबलपुर(YASHBHARAT.COM)। अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर जबलपुर में महिला कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कैंडल मार्च निकाला। जिला अध्यक्ष प्रियंका सोनी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़े फुहारा से कोतवाली थाने तक कैंडल मार्च निकालकर मामले में न्याय की मांग की।
महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रियंका सोनी ने दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी प्रकरण में कथित वीआईपी की भूमिका को लेकर उठ रहे सवालों के बीच इस तरह की नियुक्ति से न्याय की प्रक्रिया पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।
प्रियंका सोनी ने कहा कि कांग्रेस इस मामले को लेकर अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। उन्होंने दुष्यंत कुमार गौतम से इस्तीफे की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि इस्तीफा नहीं दिया गया, तो महिला कांग्रेस की ओर से आगे और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सत्ता के प्रभाव में किसी भी मामले की निष्पक्ष जांच प्रभावित नहीं होनी चाहिए और पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए।
इनकी रही उपस्थिति
कैंडल मार्च में कांग्रेस की सुशीला कनौजिया, पूनम उसरेते, अंजना सराफ, राखी सराफ, शशि बघेल, राधा गुप्ता, सिद्धांत जैन, संजय उपाध्याय, रज्जू सराफ, संजय सोनी, अजय रावत, राकेश चौधरी, बबलू नामदेव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।














