Site icon Yashbharat.com

विजयराघवगढ़ विधायक बंगले में लगाया गया शिविर, 2 सैकड़ा लोगों के बनाए गए निः शुल्क आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री की मंशा को जनसेवक संजय सत्येंद्र पाठक प्रदान कर रहे सार्थकता

IMG 20241116 WA0104

कटनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा अनुसार 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान शिविर लगाए जा रहे हैं। प्रधान सेवक संजय सत्येंद्र पाठक द्वारा विजयराघवगढ़ विधान सभा में 13 स्थानों पर निःशुल्क शिविरों के आयोजन कराए जा रहे हैं। शनिवार को विजयराघवगढ़ बंगले में विधायक श्री पाठक द्वारा शिविर आयोजित कराया गया। जिसमें दो सैकड़ा से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। शनिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे मंडल अध्यक्ष मनीष देव मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक संजय सत्येंद्र पाठक जी के द्वारा 70 वर्ष एवं उससे ऊपर के बुजुर्गों के लिए शिविर का आयोजन कराया गया जिसमें नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इस योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को, चाहे उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति कुछ भी हो, 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त किया जाएगा। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य देखभाल के लिए आवश्यक वित्तीय खर्च में आसानी होगी। शिविर में नगर परिषद, जनपद, स्वास्थ्य विभाग, ग्राम पंचायतों, महिला एवं बाल विकास की टीम ने योगदान दिया। मगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से बुजुर्गों ने शिविर ने पहुंचकर कार्ड बनवाया। खास बात यह थी कि बुजुर्गों को शिविर तक पहुंचाने के लिए ई रिक्शा की व्यवस्था भी कराई गई थी। शिविर के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, उपाध्यक्ष रणवीर कर्ण, जनपद उपाध्यक्ष उदयराज सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष मनीष देव मिश्रा, नगर परिषद अध्यक्ष वसुधा मनीष निश्रा, उपाध्यक्ष हरिओम बर्मन, मंडल महामंत्री आशुतोष सराफ, सीएमओ रामावतार पटेल सहित बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति थी।

Exit mobile version