Site icon Yashbharat.com

गुरुनानक वार्ड में आयोजित हुआ शिविर,महापौर प्रीति संजीव सूरी,निगमायुक्त नीलेश दुबे ने शिविर स्थल का किया निरीक्षण

IMG 20241231 WA0099

गुरुनानक वार्ड में आयोजित हुआ शिविर,महापौर प्रीति संजीव सूरी,निगमायुक्त नीलेश दुबे ने शिविर स्थल का किया निरीक्ष

कटनी।मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत मंगलवार को गुरुनानक वार्ड का शिविर ए रविंद्रराव शाला में आयोजित किया गया।महापौर प्रीति संजीव सूरी,निगमायुक्त नीलेश दुबे ने शिविर स्थल पहुंचकर प्राप्त आवेदन कि जानकारी लेते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक नागरिकों को घर घर जाकर सर्वे कर लाभ दिये जाने के निर्देश दिये।उक्त शिविर के माध्यम से पात्र हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त कर पंजीयन किया जाकर हितग्राहियों को शिविर स्थल में ही योजनाओं के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

इस दौरान एमआईसी सदस्य बीना बैनर्जी,पार्षद शकुंतला सोनी,सीमा श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

दिनांक 1 जनवरी को यहाँ आयोजित होंगे शिविर
जनकल्याण अभियान अंतर्गत दिनांक 1 जनवरी को अंबेडकर वार्ड का शिविर सी.एल.पी शाला परिसर में आयोजित किया जाकर पात्र नागरिकों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जायेगा।

Exit mobile version