कैंब्रिज एनालिटिका विवाद: अमेरिका के न्यू मैक्सिको में मेटा पर लगा भारी जुर्माना, डेटा सुरक्षा में गुमराह करने का आरोप

META FB

कैंब्रिज एनालिटिका विवाद: अमेरिका के न्यू मैक्सिको में मेटा पर लगा भारी जुर्माना, डेटा सुरक्षा में गुमराह करने का आरोप

न्यू मैक्सिको (अमेरिका): फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) पर यूज़र्स के निजी डेटा और सुरक्षा मापदंडों को लेकर गुमराह करने के आरोप में न्यू मैक्सिको राज्य में भारी जुर्माना लगाया गया है। यह पूरा मामला बहुचर्चित कैंब्रिज एनालिटिका (Cambridge Analytica) विवाद से जुड़ा हुआ है।

इस डेटा लीक कांड में फेसबुक के लगभग 8.7 करोड़ यूज़र्स की निजी जानकारी को राजनीतिक विज्ञापनों और चुनावों को प्रभावित करने के लिए बिना सहमति इस्तेमाल किया गया था।

कोर्ट के फैसले और जांच के मुख्य बिंदु

 न्यू मैक्सिको के अटॉर्नी जनरल ने साल 2021 में मेटा के खिलाफ यूज़र्स के डेटा और प्राइवेसी सुरक्षा में धांधली को लेकर अदालत में याचिका दायर की थी। जूरी के निष्कर्षों के अनुसार, मेटा ने साल 2010 से 2021 के बीच न्यू मैक्सिको राज्य के उपभोक्ता संरक्षण और प्राइवेसी कानूनों का करोड़ों बार उल्लंघन (Violations) किया।अदालत के अनुसार, मेटा की इस लापरवाही और भ्रामक प्राइवेसी नीतियों से अकेले न्यू मैक्सिको राज्य के ही लगभग 20 लाख (2 Million) यूज़र्स सीधे तौर पर प्रभावित हुए थे।कैंब्रिज एनालिटिका विवाद: अमेरिका के न्यू मैक्सिको में मेटा पर लगा भारी जुर्माना, डेटा सुरक्षा में गुमराह करने का आरोप

टेक कंपनियों के लिए बड़ा झटका

टेक दिग्गजों के लिए यूज़र डेटा सुरक्षा को लेकर आ रहे ये अदालती फैसले एक कड़ा संदेश हैं। प्राइवेसी उल्लंघनों पर अमेरिकी राज्यों के अटॉर्नी जनरल की ओर से लगातार हो रही इस तरह की कानूनी कार्रवाइयां यह दर्शाती हैं कि अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को यूज़र्स की निजी जानकारी के दुरुपयोग की भारी कीमत चुकानी पड़ रही है।