Site icon Yashbharat.com

शारीरिक संबंध बनाने का झांसा देकर बुलाया और कर दी हत्या, 36 घंटे में अंधी हत्या का खुलासा, पति-पत्नी और साले ने मिलकर रची साजिश, एनकेजे पुलिस की बड़ी सफलता, तीनों आरोपी गिरफ्तार

IMG 20260419 WA0200

शारीरिक संबंध बनाने का झांसा देकर बुलाया और कर दी हत्या, 36 घंटे में अंधी हत्या का खुलासा, पति-पत्नी और साले ने मिलकर रची साजिश, एनकेजे पुलिस की बड़ी सफलता, तीनों आरोपी गिरफ्तार

कटनी। एनकेजे पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर अंधी हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या की साजिश पति-पत्नी और साले ने मिलकर रची थी।

एनकेजे थाना प्रभारी रूपेंद्र राजपूत ने जानकारी देते हुए कहा कि 17 अप्रैल 2026 को डायल-112 पर सूचना मिली कि प्रेमनगर स्थित काली मंदिर के पास एक युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान प्रदीप साहू (23 वर्ष), निवासी पहरिया थाना बड़वारा के रूप में हुई।

ऐसे हुआ हत्या का खुलासा

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। जांच में पता चला कि मृतक को प्रेमनगर निवासी शिवानी जायसवाल, उसके पति विपिन दुबे और भाई मनीष जायसवाल अपने साथ एक मकान में ले गए थे।

शारीरिक संबंध का झांसा देकर बुलाया

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शिवानी ने प्रदीप को फोन कर शारीरिक संबंध का झांसा देकर बुलाया था। इसके बाद कमरे में ले जाकर तीनों ने मिलकर उससे पैसे की मांग की। पैसे न देने पर चाकू और डंडों से बेरहमी से हमला कर दिया। एनकेजे पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज चैक किये। फुटेज में स्पष्ट दिखाई दिया की गंभीर रूप से घायल प्रदीप साहू घटना स्थल के बगल मे स्थित शीला यादव के मकान से अधमरी हालत मे निकलता दिखा, वह कुछ दूर आगे जाकर गिर गया। शीला यादव एवं उसके पति सुनील से जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया की मोहल्ले की रहने वाली शिवानी जायसवाल, उसका पति विपिन दुबे, एवं भाई मनीष जायसवाल दोस्त बताकर प्रदीप को उसके घर लाए थे। कुछ देर बाद उन लोगों ने डंडा एवं चाकू से मारना शुरू कर दिया।

तीनों आरोपी गिरफ्तार

शिवानी जायसवाल ने अपने पति विपिन दुबे एवं भाई मनीष जायसवाल के साथ मिलकर प्रदीप साहू निवासी ग्राम पहरिया थाना बडवारा को फोन करके प्रेमनगर स्थित शीला यादव के मकान मे शारीरिक संबंध बनाने का झासा देकर मिलने के लिए षडयंत्र पूर्वक बुलाया। प्रदीप के आने पर शिवानी जायसवाल उसके साथ शीला यादव को यह बताकर कि यह मेरा दोस्त है उसके घर के बाहर वाले कमरे मे चली गयी। योजना अनुसार कुछ देर बाद शिवानी का पति विपिन एवं भाई मनीष जायसवाल कमरे मे गये एवं प्रदीप साहू से पैसे की माँग करने लगे, पैसे न देने की बात को लेकर तीनो हाथ मुक्को, चाकू व डंडे से मारपीट करने लगे। पुलिस ने 19 अप्रैल को तीनों आरोपियों को प्रेमनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और डंडा भी जब्त किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रूपेन्द्र राजपूत सहित पुलिस टीम और साइबर सेल की अहम भूमिका रही। यह मामला न केवल हत्या बल्कि सुनियोजित साजिश का उदाहरण है, जिसमें लालच के चलते युवक की जान ले ली गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपियों को जल्द पकड़ लिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी उप.निरी. रुपेन्द्र राजपूत, थाना प्रभारी थाना रंगनाथनगर उप निरी अरूण पाल सिंह, उप निरी नरेश झारिया, सउनि सहपाल परतेती, सउनि केवल उइके, सउनि मनोज कोडापे, प्र.आर. आरिफ हुसैन, प्र.आर. राजेश सिंह, प्रआर राजेश चौधरी, आर जयंत कोरी, आर जजकुमार, प्रआर राजेन्द्र सोनी, प्रआर मुरलीधर सेन, प्रआर कुलदीप सिंह, मप्रआर पुष्पलता मिश्रा, आर सुजीत रजक, आर राजेन्द्र पटेल, आर राजेश काछी, आर अर्पित पटेल, मसै सरोज पिल्ले, एनआरएस आनंद तिवारी, सोनू कहार, धुरेन्द्र यादव एवं साइबर सेल से अमित श्रीपाल और शुभम गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही।

Exit mobile version