पेयजल समस्याओं के समाधान हेतु कंट्रोल रूम स्थापित, अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए कॉल करें
पेयजल समस्याओं के समाधान हेतु कंट्रोल रूम स्थापित, अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए कॉल करें

कटनी। गर्मी के मौसम में संभावित पेयजल संकट और जलजनित बीमारियों को ध्यान में रखते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जिले में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना की है। यह कंट्रोल रूम ग्रामीण क्षेत्रों में खराब हैंडपंप, गिरते भूजल स्तर और अन्य जल समस्याओं की लगातार निगरानी करेगा और त्वरित समाधान सुनिश्चित करेगा।
जिला कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07622-225752 जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त शिकायतों के समाधान के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। एस.एन. पाल को अनुरेखक प्रकोष्ठ प्रभारी, जबकि सुनीता द्विवेदी, विवेक कुमार सिंह और विनय त्रिपाठी को रजिस्टर प्रभारी बनाया गया है।
पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु खंड स्तर पर भी कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं, जिनमें संबंधित विकासखंडों के अधिकारी और तकनीशियन संपर्क के लिए उपलब्ध रहेंगे।
विकासखंड कटनी और रीठी क्षेत्र के लिए:
साकेत सुहाने (सहायक उपयंत्री): 8770010927
मधु भलावी (उपयंत्री): 9907905243
अमर सिंह गहरवार (उपयंत्री, रीठी): 9630394883
राजेन्द्र कुमार खरे (हैंडपंप तकनीशियन): 7999067729
प्रिया कोरी (विकासखंड समन्वयक): 9754970811
लक्ष्मण बुनकर (समन्वयक, रीठी): 9425013943
विकासखंड विजयराघवगढ़ और बड़वारा:
दिनेश कुमार इनवाती (सहायक यंत्री): 8959750107
अजय कुमार शर्मा (उपयंत्री, बड़वारा): 9131275330
बृजेश निगम (दैनिक वेतनभोगी): 9755950821
उपखंड स्लीमनाबाद के बहोरीबंद और ढीमरखेड़ा:
विकल्प पटेल (सहायक उपयंत्री, बहोरीबंद): 9584588056
अनिल चुमलके (उपयंत्री): 8319547112
शेखर सेन (उपयंत्री, ढीमरखेड़ा): 8109198277
सत्यप्रकाश हल्दकार (विकासखंड समन्वयक): 8959747130
रजनीश कोरी (हैंडपंप मैकेनिक): 9926366510
जिले स्तर पर उच्च संपर्क अधिकारी:
कार्यपालन यंत्री, खंड कटनी: 9827605076
जिला कंट्रोल रूम (लैंडलाइन): 07622-225752
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने अपील की है कि जिलेवासी पेयजल से जुड़ी किसी भी समस्या की स्थिति में दिए गए नंबरों पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते निराकरण किया जा सके।