Site icon Yashbharat.com

Cabinet Meeting: शिवराज कैबिनेट में 3 मंत्रियों की हो सकती है एंट्री

shivraj cabinet meeting

Cabinet Meeting: शिवराज कैबिनेट में 3 मंत्रियों की हो सकती है एंट्री विंध्य।  मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लगभग सौ दिन पहले शिवराज कैबिनेट में कुछ नए मंत्रियों की एंट्री भी हो सकती है।

हाल ही में भाजपा द्वारा जिन 39 विधानसभा क्षेत्रों में टिकट घोषित किए गए हैं, उनमें से कुछ में विरोध को साधने के लिए पार्टी हाई कमान जातिगत और भौगोलिक संतुलन बनाने के लिए विंध्य, महाकोशल सहित अन्य क्षेत्र के कुछ विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है।

कैबिनेट विस्तार के मुद्दे पर चिंतन चल रहा

भाजपा मिशन 2023 को जीतने के लिए अब कोई कोर-कसर छोड़ना नहीं चाहती है, इसलिए कम दिन होने के बावजूद कैबिनेट विस्तार के मुद्दे पर चिंतन चल रहा है। इस चर्चा को और बल तब मिला, जब राज्यपाल मंगुभाई पटेल से सौजन्य भेंट करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार देर रात अचानक राजभवन पहुंचे। राज्यपाल का मुख्यमंत्री ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान दोनों के बीच करीब 10 मिनट तक चर्चा चली।

ज्यपाल को प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति से अवगत कराया और फीडबैक

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति से अवगत कराया और फीडबैक दिए। मुख्यमंत्री की राज्यपाल से मुलाकात के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें भी चर्चा में आ गई हैं। अटकलें यह भी चल रही हैं कि नाराजगी दूर करने के लिए भी मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है।

 

उमा भारती के समर्थक को जल्द ही शपथ

विंध्य क्षेत्र से राजेंद्र शुक्ल, महाकोशल के बालाघाट से गौरीशंकर बिसेन और एक उमा भारती के समर्थक को जल्द ही शपथ दिलाई जा सकती है। राहुल सिंह लोधी उमा भारती के भतीजे हैं और खरगापुर से विधायक हैं, लेकिन उनके खिलाफ हाईकोर्ट द्वारा एक निर्णय में चुनाव शून्य घोषित कर दिया गया था, जो अब अपील में है।

Exit mobile version