Site icon YASHBHARAT.COM

Cabinet Decisions: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, PLI स्कीम को मंजूरी, 22,919 करोड़ का परिव्यय और डीए में 2% की वृद्धि

da hike

Cabinet Decisions: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, PLI स्कीम को मंजूरी, 22,919 करोड़ का परिव्यय और डीए में 2% की वृद्धि।केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते व महंगाई राहत (डीए व डीआर) में 2% की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को यह एलान करते हुए कई अन्य फैसलों की भी जानकारी दी। कैबिनेट ने जिन फैसलों को मंजूरी दी है, आइए इस बारे में जानते हैं।

कैबिनेट ने बिहार की कोसी मेची अंतर-राज्यीय लिंक परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम के अंतर्गत शामिल करने को भी मंजूरी दे दी है। इस फैसले बिहार के सीमांचल इलाके के किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा।

केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने 6,282.32 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली इस परियोजना को मार्च, 2029 तक पूरा करने के लिए बिहार को 3,652.56 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता को भी मंजूरी दे दी है।

इस परियोजना में मौजूदा पूर्वी कोसी मुख्य नहर के पुनर्निर्माण के माध्यम से बिहार में महानंदा बेसिन तक सिंचाई के विस्तार के लिए कोसी के अधिशेष जल के एक हिस्से को मोड़ने की परिकल्पना की गई है।

Exit mobile version