Cabinet Decisions: हवाई सफर होगा आसान: देश में 100 नए एयरपोर्ट और 200 हेलिपैड को मंजूरी

Cabinet Decisions: हवाई सफर होगा आसान: देश में 100 नए एयरपोर्ट और 200 हेलिपैड को मंजूरी

Cabinet Decisions: हवाई सफर होगा आसान: देश में 100 नए एयरपोर्ट और 200 हेलिपैड को मंजूरी, केंद्र सरकार ने देश में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 100 नए एयरपोर्ट बनाने को मंजूरी दे दी गई। इसके साथ ही उड़ान (UDAN) योजना का विस्तार और कई अन्य महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए।

Cabinet Decisions: हवाई सफर होगा आसान: देश में 100 नए एयरपोर्ट और 200 हेलिपैड को मंजूरी

सरकार के अनुसार, इन 100 एयरपोर्ट्स के निर्माण पर लगभग 12,159 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। एक एयरपोर्ट की औसत लागत करीब 100 करोड़ रुपये होगी। इन एयरपोर्ट्स को “चैलेंज मोड” में विकसित किया जाएगा, यानी जो राज्य या शहर जल्दी जमीन और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा, उसे प्राथमिकता दी जाएगी।

छोटे शहरों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने वाली उड़ान योजना को भी बड़ा विस्तार मिला है। इस योजना को अब 2036 तक जारी रखने की मंजूरी दी गई है। इसके लिए सरकार करीब 28,840 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस पहल का मकसद आम लोगों के लिए हवाई यात्रा को सस्ता और सुलभ बनाना है।

इसके अलावा, देशभर में 200 नए आधुनिक हेलिपैड भी बनाए जाएंगे। खासतौर पर पहाड़ी क्षेत्रों, पूर्वोत्तर राज्यों और द्वीपीय इलाकों में हेलीकॉप्टर सेवाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। इस परियोजना पर 3,661 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

कैबिनेट ने विदेशियों के वीजा, रजिस्ट्रेशन और ट्रैकिंग से जुड़ी डिजिटल योजना (IVFRT) को भी 2031 तक बढ़ा दिया है। इस पर 1,800 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिससे सुरक्षा और इमिग्रेशन प्रक्रिया को और मजबूत किया जाएगा।

वहीं, पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 2025 से 2035 तक के नए पर्यावरण लक्ष्य भी तय किए हैं। इनका उद्देश्य प्रदूषण कम करना और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

इन फैसलों से देश में हवाई यात्रा का दायरा बढ़ेगा, छोटे शहरों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और दूरदराज के इलाकों तक पहुंच आसान होगी।

Exit mobile version