Cabinet ने दी किसानों को राहत, 14 फसलों की MSP तय, MSMEs के लिए नई योजना को मंजूरी

नई दिल्ली । केंद्र में भाजपा सरकार का एक साल पूरा होने के बाद मोदी कैबिनेट की महत्‍वपूर्ण बैठक सोमवार हुई। देश में सोमवार से लागू हुए अनलॉक 1 के बीच भी यह बैठक अहम थी। इसमें कैबिनेट ने सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्योग (MSMEs), किसानों के लिए कई अहम फैसले लिए। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आत्मनिर्भर भारत अभियान की घोषणाओं को लागू करने के लिए रोडमैप तैयार किया है। कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और नरेंद्र सिंह तोमर भी शामिल थे। जानिये कैबिनेट के फैसलों में किस वर्ग के लिए क्‍या ऐलान किया गया।

कैबिनेट ने तय की 14 फसलों की एमएसपी

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि 360 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। धान की 95 लाख मीट्रिक टन खरीद हो चुकी है। साथ ही 16.07 लाख मीट्रिक टन दालों ओर तिलहन की खरीद हो चुकी है।

कैबिनेट ने धान की एमएसपी 1,868 रुपये, ज्वार की 2,620 रुपये, बाजरा की 2,150 रुपये प्रति क्विंटल तय की है। साथ ही मक्का की एमएसपी में 53 फीसद, मूंगफली में 50 फीसद, सूरजमुखी में 50 फीसद, सोयाबीन में 50 फीसद और कपास में 50 फीसद की वृद्धि हुई है।

MSME सेक्टर के लिए इक्विटी स्कीम को कैबिनेट की मंजूरी

एमएसएमई के लिए इक्विटी स्कीम को कैबिनेट से मंजूरी मिली है। अब एमएसएमई को स्टॉक एक्सचेंजों में लिस्टेड के लिए सहूलियत मिलेगी। सरकार ने एमएसएमई के लिए 20,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी को मंजूरी दी है।

Exit mobile version