Site icon Yashbharat.com

Cabinet ने कपड़ा उद्योग के लिए MITRA स्कीम को दी मंजूरी, योजना के लिए 4445 करोड़ का ऐलान

modi cabinet

Cabinet Decision for Textile Industry: केन्द्रीय कैबिनेट कपड़ा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए MITRA Scheme को मंजूरी दे दी है। इस स्कीम के तहत पूरे देश में 7 मेगा इन्वेस्टमेंट टेक्सटाइल पार्क तैयार किए जाएंगे, और इनके निर्माण में अगले 5 सालों में करीब 4500 करोड़ रुपए खर्च किये जाएंगे। इसकी जानकारी वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और अनुराग सिंह ठाकुर ने मीडिया को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। इससे टेक्सटाइल और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र को अहम बढ़त मिलेगी। पीयूष गोयल ने कहा कि कपड़ा उद्योग में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने सात प्रमुख फैसले लिए हैं। इनमें से छह फैसले पहले ही किए जा चुके हैं, बुधवार को इस उद्योग के लिए सातवां फैसला लिया गया।

 

पीयूष गोयल ने कहा कि कपड़ा उद्योग के लिए PM MITRA Scheme की शुरुआत से टेक्सटाइल सेक्टर को बहुत मदद मिलेगी। वर्तमान में कपड़ा उद्योग इंटीग्रेटेड नहीं है। इसमें प्रोडक्शन कहीं और होता है, कच्चा माल कहीं और से आता है और उत्पादन कहीं और होता है। इस वजह से इसकी कॉस्टिंग काफी बढ़ जाती है। टेक्सटाइल पार्क की मदद से कपड़ा उद्योग के लिए सारा काम इंटीग्रेटेड हो जाएगा। सरकार इस उद्योग को बढ़ावा देने के लिए ‘5F’ कॉन्सेप्ट पर काम कर रही है।

 

Exit mobile version