वेब डेस्क। देश में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध के नाम पर हिंसा की आग भड़कती जा रही है। असम और बंगाल से शुरू हुई हिंसा की लपटों ने रविवार को राजधानी दिल्ली और अलीगढ़ को भी चपेट में ले लिया। जिला मजिस्ट्रेट सहारनपुर के अनुसार कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंटरनेट सेवाओं को 15 दिसंबर की दोपहर 12 बजे से अगले आदेश तक निलंबित कर दिया गया है। दिल्ली के जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय और अलीगढ़ के एएमयू में उपद्रवियों ने सबसे ज्यादा बवाल किया। दिल्ली में कई बसें और पुलिस चौकियां फूंक दी गई। यहां छात्रों, पुलिसकर्मियों और दमकलकर्मियों समेत करीब 40 लोग घायल हो गए।
As a precautionary measure following yesterday's protests, Delhi Traffic Police has closed traffic movement from Sarita Vihar to Kalindi Kunj, road no. 13A. pic.twitter.com/ttu24dvvxf
— ANI (@ANI) December 16, 2019

