Delhi Violence News LIVE, CAA Protest: नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर राजधानी दिल्ली में भड़की हिंसा ने 22 लोगों की जान ले ली है। मंगलवार रात तक हालात कितने बेकाबू थे, अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि गृह मंत्रालय को देखते ही गोली मारने के आदेश देने पड़े। हालांकि बुधवार सुबह से शांति है। छिटपुट हिंसा जरूर हुई है। पुलिस के साथ ही अर्द्धसैनिक बलों को लगाया गया है। दिल्ली सरकार ने भी लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। पीएम मोदी ने सभी से शांति की अपील की है।
HighLights
- मरने वालों की संख्या 22 पहुंच गई है। बुधवार को 9 लोगों ने दम तोड़ा।
- बुुधवार सुबह भी चांदबााग और गोकुलपुरी इलाके में हिंसा भड़की।
- सोनिया गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएम मोदी, अमित शाह और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद गोपाल राय ने भी दिल्ली में सेना लगाने की मांग की
पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा कि पिछले 3 दिनों से हम लोग लगातार सभी घटनाओं पर नजर बनाए हुए हैं। पार्टी के सभी कार्यकर्ता भी अपने स्तर पर हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं। जिस दिन घटना हुई अगर पुलिस उसी दिन घटना को रोक देती तो आज स्थिति ऐसी नहीं होती। कुछ जगहों पर कर्फ़्यू लगाया गया। लेकिन उसके बाद भी घटनाएँ रुकी नहीं। बाबरपुर, करावल नगर, गोकलपुरी, मुस्तफ़ाबाद, सीलमपुर विधानसभा के काफी हिस्सों में कल रात स्तिथि काफी भयानक रही। मुख्यमंत्री जी समेत पूरी दिल्ली सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। उसके बाद भी स्तिथि नियंत्रण के बाहर है। आम आदमी पार्टी ये माँग कर रही है कि दिल्ली में शांति बहाल की जाए। हम HMO एवं PMO से आग्रह करते हैं कि दिल्ली में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तुरंत सेना लगाई जाए।
