Site icon Yashbharat.com

बस ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, इंदौर में मची अफरा-तफरी; कई गाड़ियां चपेट में, एक मौत

school bus

बस ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, इंदौर में मची अफरा-तफरी; कई गाड़ियां चपेट में, एक मौत।इंदौर में स्कूल बस की टक्कर से युवक की मौत हो गई। यह हादसा अंतिम चौराहा पर हुआ। मेडिकेप्स कॉलेज ( यूनिवर्सिटी) की बस से हुआ है हादसा। बस ने कई वाहनों को टक्कर मारी है। वहां मौजूद लोगों ने बताया बस ड्राइवर को अटैक आ गया था ।

इंदौर में स्कूल बस की टक्कर से युवक की मौत हो गई। यह हादसा अंतिम चौराहा पर हुआ। मेडिकेप्स कॉलेज ( यूनिवर्सिटी) की बस से हुआ है हादसा। बस ने कई वाहनों को टक्कर मारी है। वहां मौजूद लोगों ने बताया बस ड्राइवर को अटैक आ गया था।

 

कार की टक्कर से स्कूटर से गिरे डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत
भोपाल रातीबड़ के नीलबड़ तिराहे पर मंगलवार दोपहर अपनी स्कूटर सवार दंपती और उनके डेढ वर्षीय मासूम को एक कार ने टक्कर मार दी। इसमें मां की गोद में बैठे डेढ़ वर्षीय मासूम अली अंसारी की मौत हो गई।

घटना के समय पूरा परिवार अपने घर से भोपाल आ रहा था। पुलिस के मुताबिक ग्राम सिकंदराबाद रातीबड़ निवासी शोएब अंसारी निजी काम करते हैं।

वह पत्नी और डेढ़ वर्षीय अली अंसारी के साथ स्कूटर से गांव से भोपाल के लिए निकले थे। अली अपनी मां की गोद में था। वह अभी नीलबड़ तिराहे पर पहुंचे थे।

तभी पीछे से एक कार तेजी से निकली और उनके स्कूटर में टक्क्र मारी। जिससे अली मां की गोद से नीचे गिरा और कार का पहिया के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद कार चालक तेजी से कार चलाकर निकल गया। लोगों ने पुलिस को कार का नंबर बताया। जिससे वह आरोपित कार चालक की तलाश कर रही है।

Exit mobile version