Site icon Yashbharat.com

Bulldozer Action आईएचएसडीपी योजना की भूमि पर 6 दुकानें बनाकर बेजा कब्जा पर निगम ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही

wp 1702477466072

Bulldozer Action in Katni नगर पालिक निगम सीमांतर्गत रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड क्रमांक 45 स्थित नगर निगम कटनी की आईएचएसडीपी योजना की रिक्त भूमि पर अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा अतिक्रमण करते हुये 6 दुकानों का अनाधिकृत रूप से निर्माण कर लिया था।

शिकायत मिलने पर नगर निगम आयुक्त विनोद कुमार शुक्ल के निर्देश पर नगर निगम अमला ने पुलिस बल के साथ 13 दिसम्बर को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ ताबडतोड कार्यवाही की तथा सभी 06 दुकानों को धराशायी करते हुये अवैध निर्माण हो हटाकर भूमि रिक्त कराई गई।

अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान अतिक्रमणकारियों द्वारा निगम की कार्यवाही का विरोध किया गया, परन्तु वे किसी भी स्थिति में सफल नहीं हो सके। निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल द्वारा सभी अतिक्रमणकर्ताओं को यह संदेश दिया है कि वे अपने अनाधिकृत अतिक्रमण हटा लेवें। इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री राहुल जाखड, उपयंत्री जेपी बघेल, अतिक्रमण प्रभारी शैलेन्द्र प्यासी, अतिक्रमण दस्ता द्वारा संयुक्त रूप से माधवनगर पुलिस बल उपस्थित रहे।

Exit mobile version