Site icon Yashbharat.com

बिल्डर ने बीच नदी तान दी थी रिटेनिंग वॉल, प्रशासन ने चलाया बुल्डोजर

IMG 20250623 WA0025

कटनी। शहर के नामी बिल्डर प्रवीण बजाज पप्पू के द्वारा एक साल पहले रपटा नदी में नियम कायदों को ताक में रखकर तत्कालीन अधिकारियों को विश्वास में लेकर अपनी कॉलोनी के बाजू को सुंदर बनाने के लिए नियम कायदों को रौंद दिया था। एनजीटी, हाइकोई व सुप्रीम कोर्ट के आदेश हैं कि जल स्रोतों को बंद न किया जाए, उनके स्वरूपों को किसी भी हाल में न बदला जाए, लेकिन पप्पू बजाज के द्वारा नदी में रिटेनिंग वॉल बनाकर नदी के स्वरूप को बदल दिया गया था। इस मनमानी को मीडिया ने प्रमुखता से उजागर किया, जिसके बाद प्रशासन ने जांच की। मामला न्यायालय भी पहुंचा, जहां पर बिल्डर को मुंहकी खानी पड़ी और जांच में प्रशासन ने रेटेनिंग वॉल को गलत पाते हुए आदेश जारी कर सोमवार को बुल्डोजर चलाकर तोड़ दिया है। बता दें कि इस पूरी कार्रवाई को एसडीएम प्रदीप मिश्रा, तहसीलदार वीके मिश्रा, अजीम तिवारी, नगर निगम के अतिक्रमण अधिकारी मानवेंद्र सिंह आदि की मौजूदगी में दिया गया।

 

टूटेगी 3 मीटर चौड़ी व 200 मीटर की दीवार

प्रशासन द्वारा सोमवार शाम को अधिकांश हिस्सा तोड़ा गया है। शेष हिस्से को मंगलवार को तोड़ा जाएगा। रिटेनिंग वॉल को नदी से खत्म किया जाएगा। नदी को पुराने स्वरूप में प्रशासन लाएगा। एसडीएम प्रदीप मिश्रा के अनुसार यहां पर 200 मीटर लंबी व 3 मीटर चौड़ी रिटेनिंग वॉल तोड़ी जाएगी।

Exit mobile version