Latest

Budget 2024 Photos: तस्वीरों में देखें निर्मला सीतारमण का अंदाज

Budget 2024 Photos: तस्वीरों में देखें निर्मला सीतारमण का अंदाज

Budget 2024 Photos: तस्वीरों में निर्मला सीतारमण का अंदाज देखें।  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज छठां केंद्रीय बजट पेश करने वाली है। वह आज अपना पहला अंतरिम बजट पेश करेंगी। इसी के साथ सीतारमण लगातार पांच पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट पेश कर पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के क्लब में शामिल हो जाएंगी।

Interim Budget 2024

निर्मला सीतारमण सुबह नौ बजकर 15 मिनट पर वित्त मंत्रालय पहुंचीं।उनके साथ राज्य मंत्री किशनराव कराड और पंकज चौधरी समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। यहां से बजट लेकर वित्तमंत्री राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हुईं।

Interim Budget 2024

राष्ट्रपति भवन पहुंचकर निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रपति से बजट पर औपचारिक मंजूरी ली।

Interim Budget 2024

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अन्य अधिकारियों ने राष्ट्रपति मुर्मू से बातचीत भी की। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने सीतारमण को दही शक्कर खिलाया।

राष्ट्रपति भवन से निकलकर निर्मला सीतारमण संसद भवन के लिए रवाना हुईं। देश का अंतरिम बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री बजट टैबलेट लेकर संसद भवन पहुंचीं।

सांसदों को वितरित करने के लिए अंतरिम बजट की कॉपियों का बंडल संसद परिषद में लाया गया, इसे संसद के कर्मचारियों ने उतारकर अंदर पहुंचाया।

Back to top button