Budget 2024: Income Tax Slab में कोई बदलाव नहीं, मीडिल क्लास के लिए नई आवास योजना, जानिए बजट भाषण की बड़ी बातें
Budget 2024: Income Tax Slab में कोई बदलाव नहीं, मीडिल क्लास के लिए नई आवास योजना, जानिए बजट भाषण की बड़ी बातें

Budget 2024: Income Tax Slab में कोई बदलाव नहीं, मीडिल क्लास के लिए नई आवास योजना। मोदी सरकार 2.O का आखिरी बजट गुरुवार को पेश कर दिया गया। यह अंतरिम बजट रहा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई संसद भवन में अपना पहला बजट भाषण पढ़ा।
बजट भाषण में आमजनता से जुड़ी लोकलुभावन योजनाओं पर फोकस रहा। इनकम टैक्स स्लैब में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले बजट सत्र की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चुनाव 2024 के बाद एक बार फिर NDA की सरकार बनेगी और फिर पूर्ण बजट पेश किया जाएगा।
बजट में पीएम आवास योजना पर बड़ा ऐलान
Budget 2024 LIVE Updates: टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं
वित्त मंत्री ने सबसे बड़ा एलान यह किया कि टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वित्त मंत्री ने कहा, परंपरा के मुताबिक, टैक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अभी 7 लाख की आय तक कोई टैक्स नहीं लगता है।
Nirmala Sitharaman Speech LIVE: आम आदमी के काम की बड़ी बातें
इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा दिया जाएगा। ई बसों को प्राथमिकता दी जाएगी।
सर्वाइकल कैंसर रोकने की कोशिश होगी।
मिशन इंद्रधनुष में टीकाकरण बढ़ाया जाएगा।
9 से 14 साल की लड़कियों को मुफ्त टीका लगाया जाएगा
यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और आराम के लिए 40,000 सामान्य रेलवे बोगियों को वंदे भारत मानकों में परिवर्तित किया जाएगा।
Nirmala Sitharaman Speech LIVE: बजट भाषण की बड़ी बातें
भारत-मध्य पूर्व-यूरोप कॉरिडोर भारत और दूसरे देशों के लिए भी एक परिवर्तनकारी कदम है।
हमारी सरकार ने नागरिक प्रथम और न्यूनतम सरकार अधिकतम शासन दृष्टिकोण के साथ जवाबदेह, जन केंद्रित और विश्वास आधारित प्रशासन प्रदान किया है।
पिछले 10 साल में 30 करोड़ मुद्रा योजना ऋण महिला उद्यमियों को दिए गए…ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महिलाओं को 70% आवास महिलाओं को मिले हैं।
हमें गरीब, महिला, युवा और अन्नदाता पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है, उनकी जरूरतें और आकांक्षाएं हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं।

Nirmala Sitharaman Speech LIVE: बजट भाषण की बड़ी बातें
भारतीय अर्थव्यवस्था ने पिछले 10 वर्षों में गहरा सकारात्मक परिवर्तन देखा है, भारत के लोग आशा के साथ भविष्य की ओर देख रहे हैं।
जब हमारी सरकार – पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में- 2014 में सत्ता संभाली तब देश को भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था। सरकार ने उन चुनौतियों पर सही तरीके से काबू पाया।
पीएम आवास के तहत महिलाओं को 70 फीसदी आवास दिए।
5 साल में 2 करोड़ नए घर बनाए
12 करोड़ किसानों को कर्ज दिए
Nirmala Sitharaman: बजट पेश के साथ ही निर्मला सीतामरण ने बनाया रिकॉर्ड
निर्मला सीतामरण आज लगातार छठी बार बजट पेश कर रही है। ऐसा करने वाली वह दूसरी वित्त मंत्री है। इससे पहले यह रिकॉर्ड मोरारजी देसाई के पास था। वहीं सबसे ज्यादा 10 बजट पेश करने का रिकॉर्ड भी उनके नाम ही है। मनमोहन सिंह, पी चिदंबरम, अरुण जेटली और यशवंत सिंहा ने पांच बजट पेश किये हैं।
#WATCH | Union Finance Minister Nirmala Sitharaman presents the Union Interim Budget 2024-25.
"…The Indian economy has witnessed a profound positive transformation in the last 10 years, The people of India are looking ahead to the future with hope and optimism. With the… pic.twitter.com/yJUnh3WLze
— ANI (@ANI) February 1, 2024
Nirmala Sitharaman Speech LIVE: सरकार ने बताईं प्राथमिकताएं
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने अंतरिम बजट भाषण में कहा, हमें गरीब, महिला, युवा और अन्नदाता पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है, उनकी जरूरतें और आकांक्षाएं हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं।
Nirmala Sitharaman Speech LIVE: अब तक की बड़ी बातें
4 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला
11.8 करोड़ किसान आज सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं।
25 करोड़ लोगों को सरकार ने गरीबी से बाहर निकाला है।
युवाओं को सशक्त करना सरकार की पहल है।







