BSA ने भारतीय बाजार में लॉन्च की नई Goldstar 650 बाइक, कीमत सिर्फ 2.99 लाख रुपये

BSA Goldstar 650 : बीएसए की ओर से भारतीय बाजार में नई बाइक के तौर पर Goldstar 650 को लॉन्च कर दिया गया है। इस बाइक में किस तरह के फीचर्स मिलते हैं और कितना दमदार इंजन इसमें दिया गया है। इसे किस कीमत पर लाया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्च हुई BSA Goldstar 650
ब्रिटिश दो पहिया वाहन निर्माता बीएसए की ओर से गोल्डस्टार 650 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। इस बाइक में कंपनी की ओर से दमदार इंजन और बेहतरीन फीचर्स को दिया है। जिससे यह रॉयल एनफील्ड की मीटियोर बाइक को कड़ी टक्कर देगी।
कंपनी की ओर से बाइक में 652 सीसी का लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है। जो भारत में सिंगल सिलेंडर का सबसे बड़ा इंजन है। जिससे इसे 45.6 पीएस की पावर और 55 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाइक में 5स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है और 17 और 18 इंच के टायर दिए गए हैं।
फीचर्स
बीएसए गोल्डस्टार 650 में टेलीस्कोपिक हाइड्रोलिक फोर्क के साथ ट्यूब कवर, ड्यूल चैनल एबीएस, एल्यूमिनियम के एक्सल रिम, पिराली टायर, ब्रेम्बो के ब्रेक, 12 वोल्ट
सॉकेट, यूएसबी चार्जर पोर्ट, डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ ही छह रंगों के विकल्प दिए गए हैं जिसमें लिगेसी एडिशन भी शामिल है।
READ MORE : https://124.8cc के दमदार इंजन के साथ ऑटो सेगमेंट में अपना जलवा दिखाने Tata ने लॉन्च की New Tata Ntorq
कीमत
बीएसए की ओर से बाइक को छह रंगों के मुताबिक लॉन्च किया गया है। इसके Highland Green और Insignia Red को 2.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया गया है। इसके बाद 3.12 लाख रुपये में Midnight Black और Dawn Silver, 3.16 लाख रुपये में Shadow Black और 3.35 लाख रुपये में Legacy Edition – Sheen Silver को खरीदा जा सकता है।








