Site icon Yashbharat.com

सतना में रिश्वतकांड: राजस्व निरीक्षक को रीवा ईओडब्ल्यू ने 14 हजार रुपये लेते हुए पकड़ा, जानें पूरा मामला

images 2023 09 05T214130.776

सतना में रिश्वतकांड: राजस्व निरीक्षक को रीवा ईओडब्ल्यू ने 14 हजार रुपये लेते हुए पकड़ा, जानें पूरा मामला। जिले के बिरसिंहपुर में एक रिश्वतखोर आरआइ (राजस्व निरीक्षक) को रंगेहाथों पकड़ा गया है। यह कार्रवाई रीवा की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की टीम द्वारा की गई है। इस दौरान आरोपित को 14 हजार रुपये लेते पकड़ा गया।

सतना में रिश्वतकांड: राजस्व निरीक्षक को रीवा ईओडब्ल्यू ने 14 हजार रुपये लेते हुए पकड़ा, जानें पूरा मामला

सतना जिले के बिरसिंहपुर में पदस्थ आरआइ अजय सिंह ने शिकायतकर्ता से उसकी जमीन के सीमांकन को लेकर 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसमें से 26 हजार रुपये वह पहले ही ले चुका था।

रीवा ईओडब्ल्यू ने 14 हजार लेते पकड़ा

इसकी शिकायत रीवा ईओडब्ल्यू से की गई थी, जिसने शिकायत का सत्यापन करने के बाद कार्रवाई की रूपरेखा तैयार कर इस छापामारी को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपित आरआइ को 14000 रुपये नकद लेते गिरफ्तार कर लिया गया।

इसके बाद आरोपित को सर्किट हाउस में ले जाकर आगे की कार्रवाई की गई। ईओडब्ल्यू ने उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई को पूर्ण किया और फिर निजी मुचलके पर जमानत दे दी।

Exit mobile version