Site icon Yashbharat.com

नाचते-गाते पल भर में थम गई सांसें, खरगोन हादसे में 2 की मौत, दूल्हा समेत दर्जनों घायल

Purulia Road Accident: एक झटके में उजड़ गए 9 परिवार, बंगाल हाईवे पर दर्दनाक हादसे ने ली झारखंड के लोगों की जान

Purulia Road Accident: एक झटके में उजड़ गए 9 परिवार, बंगाल हाईवे पर दर्दनाक हादसे ने ली झारखंड के लोगों की जान

नाचते-गाते पल भर में थम गई सांसें, खरगोन हादसे में 2 की मौत, दूल्हा समेत दर्जनों घायल, खरगोन जिले में शुक्रवार का दिन दो बड़े सड़क हादसों के नाम रहा, जिसने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया। दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नाचते-गाते पल भर में थम गई सांसें, खरगोन हादसे में 2 की मौत, दर्जनों जिंदगियां घायल

बारात में घुसी बेकाबू पिकअप, दूल्हा समेत 25 से ज्यादा घायल

पहला हादसा महेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम गुर्जर मोहना में हुआ, जहां एक शादी समारोह के दौरान बारात में शामिल नाचते लोगों के बीच एक पिकअप वाहन घुस गया। बताया जा रहा है कि वाहन का चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप करीब 100 मीटर तक लोगों को घसीटता चला गया और फिर नीम के पेड़ से टकराकर पलट गया।

इस हादसे में दूल्हा राकेश डाबर सहित 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। कई लोगों के हाथ-पैर में गंभीर फ्रैक्चर आए हैं। घायलों में दूल्हे की बहन की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

आयशर वाहन पलटा, एक की मौत और 28 घायल

दूसरा हादसा सनावद के पास खंडवा जिले की सीमा क्षेत्र में मूंदी-सनावद हाईवे पर ग्राम डूडगांव के पास हुआ। यहां 40 लोगों से भरा एक आयशर वाहन ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया और पलट गया।

इस हादसे में 60 वर्षीय बाबूलाल की मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हो गए। सभी लोग मामेरा कार्यक्रम से लौट रहे थे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर घायलों को खंडवा जिला अस्पताल रेफर किया गया।

पुलिस जांच जारी

दोनों ही मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में लापरवाही और तेज रफ्तार को हादसों का मुख्य कारण माना जा रहा है। इन घटनाओं ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की जरूरत को उजागर किया है। नाचते-गाते पल भर में थम गई सांसें, खरगोन हादसे में 2 की मौत, दर्जनों जिंदगियां घायल

Exit mobile version