Saturday, May 16, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

Breaking सिवनी में ट्रेनी विमान हाई वोल्टेज 33 केवी बिजली लाइन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त, 100 गांव में बत्ती गुल

सिवनी: जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर नागपुर रोड के आमगांव के पास एक ट्रेनी विमान हाई वोल्टेज 33 केवी बिजली लाइन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त (Trainee Aircraft Crash) हो गया।

रेडवर्ड एविएशन कंपनी से जुड़ा यह विमान आबादी से दूर दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिससे कंपनी की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है।

हादसे में पायलट और उसका सहयोगी घायल हो गए, जबकि बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त होने के कारण 80 से 100 गांवों में करीब ढाई घंटे तक अंधेरा छाया रहा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम