नई दिल्ली। अन्य पार्टियों के नेताओं व कार्यकर्ताओं का भाजपा में शामिल होेने का सिलसिला धम नहीं रहा है। आए दिन तमाम विपक्षी पार्टियों के नेता भाजपा में शामिल हो रहे है। अब खबर है कि TDP(तेलगू देशम पार्टी) नेता ई पेडी रेड्डी, बोडे जनार्दन, सुरेश रेड्डी और कांग्रेस नेता शशिधर रेड्डी और शेख रहमतुल्ला भाजपा में शामिल हो गए है।
टीडीपी के दो बड़े नेता भाजपा में हुए शामिल
इससे पहले बुधवार को टीडीपी के दो बड़े नेता भाजपा में शामिल हुए है। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में लंका दिनाकर ने भाजपा का हाथ थाम लिया। इसके साथ ही टीडीपी के बिजनेस सेल सचिव कोनेरू वेंकट कृष्णन भी भाजपा में शामिल हो गए।
बता दें कि इसके पहले टीडीपी के चार राज्यसभा सदस्यों ने पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। पूर्व में पार्टी छोड़ने वाले नेता वाईएस चौधरी, सीएम रमेश, जीएम राव और टीजी वेंकटेश थे। तो वहीं, अब तीन और नेताओं ने टीडीपी का साथ छोड़ भाजपा का हाथ पकड़ लिया है।
नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की तो कांग्रेस ने निकाला, अब पकड़ा BJP का साथ
पूर्व कांग्रेस नेता और सांसद एपी अब्दुल्ला कुट्टी (AP Abdullakutty) कांग्रेस से निष्कासित होने के बाद बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में अब्दुल्ला कुट्टी भाजपा में शामिल हुए थे। बता दें कि पीएम मोदी द्वारा गांधी मॉडल अपनाए जाने की प्रशंसा करने पर दो बार के विधायक अब्दुल्ला कुट्टी को कांग्रेस ने तीन जून को पार्टी से निकाल दिया था।

