Site icon YASHBHARAT.COM

Breaking: MTNL की 9 मंजिला इमारत में आग, 100 लोग छत पर फंसे

mtnl fire in bandra

मुंबई। शहर के बांद्रा वेस्ट इलाके में एमटीएनएल की 9 मंजिला इमारत में सोमवार को आग लग गई। इमारत की छत पर 100 लोगों के फंसे होने की सूचना है। हालांकि दमकल विभाग उन्हें क्रेन की मदद से उतार रहा है। आग बुझाने के लिए मौके पर 14 फायर ब्रिगेड मौजूद हैं। दमकल विभाग के मुताबिक, यह लेवल-4 की आग है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, इमारत के तीसरे और चौथे फ्लोर पर यह आग लगी है। 25 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि एसी में शॉर्ट सर्किट के बाद पहले उसमें आग लगी। फिर आग फ्लोर पर फैल गई। शहर का भीड़भाड़ वाला इलाका होने के चलते सड़क पर जाम लग गया है। पुलिस और फायर बिग्रेड के अधिकारी लोगों को इमारत से दूर रहने की अपील कर रहे हैं।

कल भी एक बिल्डिंग में आग लगी थी
इससे पहले रविवार को मुंबई में ही ताजमहल और डिप्लोमैट होटल के पास चर्चिल चैंबर बिल्डिंग में आग लगी थी। दमकल कर्मचारियों ने 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला था। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।

Exit mobile version