Site icon Yashbharat.com

Breaking: इंदौर के विजय नगर में बहुमंजिला इमारत में आग लगी, कई लोग फंसे

indore fire

Breaking: इंदौर के विजय नगर में बहुमंजिला इमारत में आग लगी, कई लोग फंसे । इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में स्थित शगुन आर्केड बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है। घटना के बाद से कई लोगों के अंदर फंसे होने की सूचना मिली है। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन भी राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।

चौथी मंजिल से रेस्क्यू किए गए आईटी कंपनी में काम करने वाले एक युवक ने बताया कि दूसरे फ्लोर में आग लगी है, तीसरे और चौथे फ्लोर में धुआं भर गया है, दिख नहीं रहा। काफी समय तक मसक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने निकाला। अभी अन्य लोगों का भी रेस्क्यू किया जा रहा है। कई लोगों के फंसे होने की बात युवक ने भी बताई है।

 

आग की सूचना मिलते ही कलेक्टर, पुलिस अधिकारी और फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंच गई है। आग दूसरे मंजिल पर लगी है, जबकी तीसरे-और चौथी मंजिल में धुआं भर गया है। इन मंजिलों में कई कार्यालय हैं। लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। Breaking: इंदौर के विजय नगर में बहुमंजिला इमारत में आग लगी, कई लोग फंसे

Exit mobile version