Site icon Yashbharat.com

Breaking J&K आरएसपुरा सेक्टर में बजा अलर्ट सायरन

Breaking: पाकि‍स्‍तान के 3 फाइटर जेट j-F17 पोखरण में मार गि‍राए, भारत ने AWACS कंट्रोल सिस्टम को तबाह किया

Breaking J&K जम्मू कश्मीर के आरएसपुरा सेक्टर में  अलर्ट सायरन बजने के बाद लोग सुरक्षित स्थानों में चले गए। पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी के बाद यहां पहले से की हाई अलर्ट है पर अब मिसाइल अटैक का सायरन बजने से लोग सुरक्षित स्थानों में चले गए हैं हालांकि भारत का एयर डिफेंस सिस्टम काफी मजबूत है और पाकिस्तान की किसी भी करवाई का जवाब देने में सक्षम है।

पाकिस्तान से तनाव के बीच सरहदी राज्य पंजाब, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान हाई अलर्ट पर हैं। पंजाब के गुरुदासपुर, राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर में रोजाना रात 9 बजे सुबह 5 बजे तक ब्लैकआउट रहेगा।

इन शहरों के लिए स्थानीय प्रशासन ने गाइडलाइन जारी कर दी गई हैं। श्रीगंगानगर, बीकानेर में प्रशासन ने ड्रोन उड़ाने और आतिशबाजी पर अगले आदेश तक रोक रहेगी।

उधर, ऑपरेशन सिंदूर के अगले दिन यानी बुधवार-गुरुवार की रात पाकिस्तान ने भारत के 15 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की थी। भारत ने रूस से मिले S400 डिफेंस सिस्टम के जरिए इस हमले को नाकाम कर दिया।

जवाबी कार्रवाई में भारत ने गुरुवार सुबह पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिया। इसके लिए इजराइल से मिले हार्पी ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।

 

Exit mobile version