Site icon Yashbharat.com

Breaking IPL 2025 आईपीएल 15 मई से वापस शुरू हो सकता है

ipl all team 1024x683 1

IPL 2025 टूर्नामेंट का आयोजन 15 मई से वापस शुरू हो सकता है. ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स को भी इसकी जानकारी दी गई है, जो अपने देश लौट चुके हैं. बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कन्फर्म किया है कि आज महत्वपूर्ण मीटिंग होगी जिसमें वेन्यू सहित सभी पहलुओं पर पुनर्विचार किया जाएगा.

प्लेयर्स ने आईपीएल स्थगित होने के बाद भारत छोड़ दिया है, कोई अपने देश लौट चुका है तो कई घूमने के लिए अन्य देश में पहुंच गए हैं. टूर्नामेंट को स्थगित करने का भी बड़ा कारण भी विदेशी प्लेयर्स ही थे, क्योंकि वह इस तनाव की स्थिति में यहां नहीं रुकना चाहते थे. हालांकि अब जब भारत पाकिस्तान के बीच तनाव कम हो गया है, प्लेयर्स को बता दिया गया है कि टूर्नामेंट जल्द शुरू हो सकता है.

IPL 2025 ऑस्ट्रेलियाई वेबसाइट कोडस्पोर्ट्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि आईपीएल गुरुवार 15 मई से वापस शुरू हो सकता है, इसकी जानकारी ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स को दे दी गई है. इसको लेकर आज BCCI की एक महत्वपूर्ण मीटिंग होनी है, जिसमें ईपीएल गवर्निंग काउंसिल, पदाधिकारी और अधिकारी स्थिति पर चर्चा करके अंतिम फैसला ले सकते हैं.

 

आज है BCCI की मीटिंग

BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने पीटीआई से कहा, “युद्ध विराम के नए घटनाक्रम के साथ, बीसीसीआई, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल, पदाधिकारी और अधिकारी कल (11 मई) स्थिति पर चर्चा करने के लिए मिलेंगे. हम टूर्नामेंट के कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे और इसे पूरा करने का सर्वोत्तम संभव तरीका तय करेंगे. संघर्ष के समय मूल रूप से तय किए गए आयोजन स्थलों सहित सभी पहलुओं पर पुनर्विचार किया जाएगा. जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा.”

Exit mobile version