Site icon Yashbharat.com

Breaking भारत ने पाकिस्तान की 8 मिसाइलों को मार गिराया, देशभर में अलर्ट, सीमा पर भारी गोलीबारी

Screenshot 20250508 205141 Chrome

Breaking भारत ने पाकिस्तान की 8 मिसाइलों को गिरा दिया है देशभर में अलर्ट है। एस 400 ने इन 8 मिसाइलों को मार गिराया है।

पूरे जम्मू में ब्लैक आउट जारी है। पंजाब तथा सीमावर्ती इलाकों में भी ब्लैक आउट लागू कर दिया गया है। जम्मू में मोबाइल सेवा बाधित है। इधर सेना पाकिस्तान को जबरदस्त जवाब दे रही है। आरएसपुरा में मिसाइल गिरने की खबर है हालांकि इन सभी को आसमान पर ध्वस्त किया गया है। कुपवाडा में भी गोलीबारी की खबर है। साम्बा में भी टेंशन दिख रहा है। जम्मू में धमाकों की आवाजें आई हैं। पंजाब के भी कुछ शहरों में ब्लैक आउट किया गया है।

जम्मू शहर में गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे फायरिंग और धमाकों की आवाज सुनी गई। रुक-रुककर धमाकों की आवाज सुनी गई है, इससे लोग सहम गए हैं। वहीं जम्मू एयरपोर्ट, आरएसपुरा और सांबा में ब्लैकआउट किया गया है। कई जगह सायरन भी बजे हैं।

Exit mobile version