Sunday, May 17, 2026
Latest:
Latest

Breaking: मुख्यमंत्री कटनी के वीर सपूत को खजुराहो पहुंच कर देंगे श्रद्धांजलि

Breaking: मुख्यमंत्री कटनी के वीर सपूत को खजुराहो पहुंच कर  श्रद्धांजलि देंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सिक्किम के पाक्योंग में गुरुवार 5 सितंबर को हुई सड़क दुर्घटना में मां भारती के वीर सपूत व शहीद जवान 24 वर्षीय श्री प्रदीप पटेल को खजुराहो में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

images 14

भारतीय वायुसेना के विमान द्वारा शहीद श्री प्रदीप पटेल का पार्थिव शरीर खजुराहो विमान तल आने के बाद वहां से सड़क मार्ग से कटनी जिले के उनके पैतृक गांव हरदुआ कला अंतिम संस्कार के लिए लाया जाएगा।

शहीद को गॉर्ड ऑफ ऑनर देते हुए राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम