katniLatestमध्यप्रदेश

Breaking कटनी GRP थाने के पास चली गोली, प्रयागराज निवासी शख्स घायल

Breaking कटनी GRP थाने के पास गोली चलने की खबर है। इस फायरिंग में प्रयागराज निवासी शख्स घायल हुआ है। घायल का नाम अरूण कुमार दुबे है। सूत्रों के मुताबिक गोली सम्भवतः किसी और पर चलाईं गई जो इस शख्स को लगी। गोली चलाने वाला अज्ञात है। स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल भेजा। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के बाद भी जीआरपी थाने के बाहर एक पुलिस वाला भी नहीं निकला। सूत्रों के मुताबिक तीन बाइक सवार तीन लोगों ने गोली चलाई और भाग गए। उनका निशाना कोई और था पर सामने अरुण दुबे आ गया। पीठ के नीचे गोली शरीर को छूते हुए निकली।

वीडियो देखें

खबर अपडेट हो रही है…

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम