Site icon Yashbharat.com

Breaking: सिंधिया समर्थक सभी 22 विधायकों ने बेंगलुरू में की प्रेस कांफ्रेंस, कमलनाथ सरकार पर लगाये गम्भीर आरोप

IMG 20200310 WA0040

बेंगलुरु। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के बागी विधायकों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कमलनाथ सरकार पर गम्भीर आरोप लगाए साथ ही यह भी कहा कि हम सभी डेढ़ वर्ष में बुरी तरह से परेशान हो चुके थे जिससे त्रस्त होकर हम सभी ने इस्तीफा दिया। सभी पूर्व मंत्री और विधायकों ने कहा कि मीडिया में अफवाह फैलाई जा रही है कि हमे बंधक बनाया गया जबकि इसमे जरा भी सच्चाई नहीं हम लोग स्वेच्छा से यहा रह रहे हैं ।

अपने परिवार के सम्पर्क और अपने क्षेत्र की जनता के समर्थन में है। प्रेस के सामने आने वालों में गोविंद सिंह, तुलसी सिलावट, इमरती बाई, बिसाहू लाल सहित सभी 22 बागी सामने थे। गोविंद सिंह राजपूत ने तो यहां तक कहा कि हमे कभी भी 15 मिनट मिलने का समय नहीं कमलनाथ जी ने नहीं दिया। क्षेत्र में कोई काम नहीं हुए। पूरे विकास के कार्य छिंदवाड़ा के लिए होते थे।

 

बेंगलुरू के रमादा रिसॉर्ट में ठहरे काग्रेस के बागी विधायकों ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कमलनाथ सरकार पर उपेक्षा के आरोप लगाए। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने आरोप लगाए कि कैबिनेट ने सिर्फ छिंदवाड़ा को ही हजारों करोड़ रुपए आवंटित किए। हमने मुख्यमंत्री से कहा कि केवल इस पर चुनाव नहीं जीता जा सकता। जयपुर-भोपाल में ठहराए गए कांग्रेस के विधायकों को खुला छोड़ दिया तो वे भी हमारे पास बेंगलुरु में आ जाएंगे।

इससे पहले सोमवार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट की संभावना के चलते सभी 22 बागी विधायकों का मेडिकल फिटनेस कराया गया है। कोरोना टेस्ट की स्क्रीनिंग के लिए 5 सीनियर डॉक्टरों की टीम 30 से ज्यादा किट लेकर पहुंची थी। सभी विधायकों का हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर ओर शुगर टेस्ट भी कराया गया। कुछ विधायक ने बेचैनी की शिकायत की थी। डॉक्टरों ने मेडिकल फिट घोषित कर दिया है। कोरोना नेगेटिव पाया गया है। ये सर्टिफिकेट भोपाल पहुंच गए है।

Exit mobile version