Site icon Yashbharat.com

Breaking: वित्त आयोग से जबलपुर को 18 कटनी को मिले 3 करोड़ 61 लाख

PO06RUPEES TUBE

नगरीय निकायों को 14वें वित्त आयोग की पहली किश्त 323 करोड़ 64 लाख जारी…

  1. भोपाल । नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय द्वारा 378 नगरीय निकायों को 14वें वित्त आयोग की जनरल बेसिक ग्रांट वित्तीय वर्ष 2019-20 की प्रथम किश्त 323 करोड़ 64 लाख 29 हजार रूपये जारी कर दी गई है। यह राशि निकायों की जनगणना-2011 की जनसंख्या के आधार पर 90 प्रतिशत और निकाय के क्षेत्रफल के आधार पर 10 प्रतिशत राशि जारी की गई है।

नगरपालिक निगमों को मिले 152 करोड़ 89 लाख

नगरपालिक निगम भोपाल को 30 करोड़ 8 लाख 77 हजार, ग्वालियर को 18 करोड़ 7 लाख 35 हजार, मुरैना को 4 करोड़ 32 लाख 83 हजार, इंदौर को 33 करोड़ 17 लाख 30 हजार, खण्डवा को 3 करोड़ 14 लाख 40 हजार, बुरहानपुर को 3 करोड़ 18 लाख 43 हजार, जबलपुर को 18 करोड़ 63 लाख 51 हजार, छिन्दवाड़ा को 3 करोड़ 25 लाख 14 हजार, कटनी को 3 करोड़ 61 लाख 99 हजार, रीवा को 4 करोड़ 19 लाख 5 हजार, सतना को 4 करोड़ 49 लाख 14 हजार, सिंगरौली को 4 करोड़ 59 लाख 95 हजार, सागर को 5 करोड़ 16 लाख 64 हजार, उज्जैन को 8 करोड़ 7 लाख 36 हजार, देवास को 4 करोड़ 76 लाख 65 हजार और नगरपालिक निगम रतलाम को 4 करोड़ 11 लाख 9 हजार रूपये जारी किये गये हैं।

प्रदेश की 98 नगरपालिका परिषदों को 94 करोड़ 59 लाख 72 हजार और 264 नगर परिषदों को 76 करोड़ 14 लाख 97 हजार रूपये स्वीकृत किये गये हैं।

Exit mobile version