Breaking: रात भर ममता बैठी रहीं धरने पर, CBI भी कर रही नई रणनीति तैयार
कोलकाता। केंद्र सरकार की कठपुतली बताते हुए सीबीआई का लगातार विरोध कर रहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री रात भर से धरने पर बैठी हैं। शारदा घोटाला मामले में रविवार शाम सीबीआई के अधिकारी कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार के निवास पर जांच करने पहुंचे थे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की जा रही थी, लेकिन ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए इसका विरोध किया। वे रातभर से आयुक्त के निवास पर धरने पर बैठी हैं।
धरनास्थल पर पहुंचे कमिश्नर राजीव कुमार पहुंचे और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कुछ देर मुलाकात करने के बाद लौट गए।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि वो दिल्ली में विपक्षी दलों से चर्चा करेंगे और सीबीआई की कार्रवाई को लेकर देशव्यापी आंदोलन का एक्शन प्लान बनाएंग
09:11 AMसीबीआई की बड़ी बैठक जारीआगे की कार्रवाई के लिए सीबीआई की बैठक जारी है। सीबीआई के अंतरिम निदेशक नागेश्वर राव यह बैठक ले रहे हैं, जिसमें आगे की रणनीति तय होगी।
09:11 AM दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 11 बजे तक कोलकाता पहुंच सकते हैं।
09:10 AMममता बनर्जी का धरना जारी है। सुबह करीब 9 बजे वे फिर धरना स्थल पर पहुंच गईं। यहीं से अपना कामकाज करेंगी। बजट भी पेश कर सकता हैं।
09:01 AMगांधी की मूर्ति लेकर धरने पर बैठी हैं ममता बनर्जी। यहीं करेंगी कैबिनेट मिटिंग।
08:50 AMकांग्रेसः यह कार्रवाई संघीय ढांचे पर हमलाकांग्रेस ने कहा है कि कोलकाता में सीबीआई की कार्रवाई साफ तौर पर दुर्भावनापूर्ण और संघीय ढांचे पर हमला है।
08:49 AMभाजपाः ममता ने बनाया लोकतंत्र का मजाकभाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिंहा राव ने कहा, ‘कोलकाता का घटनाक्रम और सीबीआई जांच का विरोध विचित्र, अभूतपूर्व और बनर्जी के तानाशाही रवैये को दर्शाता है।’ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सीबीआई महत्वपूर्ण संगठन है और उसकी कार्रवाई को रोकना निंदनीय है।
08:49 AMसमूचा विपक्ष ममता के साथ कांग्रेस, सपा, राकांपा, राजद, द्रमुक समेत तमाम प्रमुख विपक्षी दलों ने केंद्र के खिलाफ ममता की जंग का समर्थन किया है। राहुल गांधी, एचडी देवेगौड़ा, चंद्रबाबू नायडू, एमके स्टालिन, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल शरद पवार, तेजस्वी यादव आदि ने ममता के प्रति समर्थन जताया। केजरीवाल व तेजस्वी सोमवार को कोलकाता पहुंच रहे हैं। राहुल के समर्थन से लगता है कांग्रेस के भी कुछ वरिष्ठ नेता वहां पहुंचेंगे।