Latestमध्यप्रदेश

Breaking: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुलाई आपात बैठक

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आपात बैठक बुलाई है

सुबह 10.30 बजे मुख्यमंत्री निवास में यह आपात बैठक होगी।

प्रदेश में पनप रहे ड्रग माफिया को खत्म करने के संबंध में उक्त बैठक बुलाई गई है।

इसमे सीएस ,डीजीपी, एसीएस होम, एडीजी इंटेलिजेंस मौजूद रहेंगे।

8 संभागो के आयुक्त , आईजी और 15 जिलों के कलेक्टर एसपी को वीसी के माध्यम से बैठक में जुड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

ड्रग नशे के विरुद्ध मुहिम के संबंध में बैठक में भोपाल, इंदौर उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर,सागर रीवा, होशंगाबाद, छिंदवाड़ा, नीमच, दतिया, मंदसौर, नरसिंहपुर, रतलाम और सतना जिलों के कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक वीसी के माध्यम से जुड़ेंगे

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, सागर, रीवा और होशंगाबाद संभाग के संभागीय आयुक्त तथा पुलिस महानिरीक्षक भी बैठक में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री बैठक में दे सकते है नशे औऱ ड्रग माफिया के खिलाफ कड़ी कार्यवाई के निर्देश दे सकते हैं।

बैठक में स्पेशल टीम गठित करने, युवा वर्ग में नशे की प्रवृत्ति रोकने के लिए अभियान चलाने जैसे निर्देश भी दिए जा सकते है।

Back to top button