Site icon Yashbharat.com

Breaking: महायज्ञ के दौरान मची भगदड़, 2 महिलाओं की मौत, 5 घायल

03 11 2023 gayatri yagna 3 nov 2023

Saran Breaking: महायज्ञ के दौरान मची भगदड़, 2 महिलाओं की मौत, 5 घायल होने की खबर है।बिहार के सारण में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के दरियापुर में गायत्री यज्ञ के दौरान भीड़ अनियंत्रित हो गई। भगदड़ मचने के बाद लोग यहां-वहां भागने लगे। इसी दौरान दबने से 2 महिलाओं की मौत हो गई। 5 अन्य घायल हैं, जिनका उपचार जारी है।

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। दैनिक जागरण के अनुसार, जिले के दरियापुर में 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। 31 अक्‍टूबर से चल रहे इस महायज्ञ का आज समापन था। एक दिन पहले आंख अस्‍पताल के उद्घाटन के सिलसिले में सारण पहुंचे राज्यपाल ने इस महायज्ञ में आकर पूजा की थी।

सारण में परसा के मस्तीचक में नवनिर्मित अखंड ज्योति आई अस्पताल के उद्घाटन समारोह व आयोजित यज्ञ में मा॰ राज्यपाल श्री @rajendraarlekar जी के साथ सम्मिलित हुआ।

 

 

 

Exit mobile version