
Katni कटनी। गायत्री नगर Gaytri nagar क्षेत्र में आज उस वक्त सनसनी फैल गई जब घरेलू विवाद के चलते बड़े भाई ने छोटे पर कट्टे से फायर कर दिया। गोली लगने से छोटे की हालत गम्भीर है।
मिली जानकारी के मुताबिक कटनी कोतवाली के गायत्री नगर क्षेत्र में बड़े भाई डोनाल्ड जैकप ने छोटे भाई डेनिश जैकप को घर के पास मारी गोली। घटना पारिवारिक विवाद को लेकर हुई । घायल डेनिश की हालत गम्भीर है, जिला अस्पताल में उसका इलाज जारी है।
News updating…








