Site icon Yashbharat.com

BREAKING- पथरिया के पास चिरौला गांव में नहाने गए चार बच्चे तालाब में डूबे, तलाश जारी

children drown in pond 11 06 2019

दमोह। जिले के पथरिया थाना इलाके के ग्राम चिरौला में तालाब में नहाने गए 4 बच्चे डूब गए। ग्रामीण तालाब में उन्हें तलाश रहे है। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तालाब में नहाने गए बच्चों के नाम आशीष पिता राजू बंसल(12), संदीप पिता राजू बंसल(15), कृष पिता संतोष बंसल(10) और सचिन पिता भगवान दास बंसल निवासी चिरोला है। घटना के बाद से सभी ग्रामीण तालाब के पास ही जमा हो गए हैं।

पथरिया टीआई राजेश मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंए गए, उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों और उनके थाने में मौजूद होमगार्ड के कुछ तैराक जवानों को पानी में उतारा गया था, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण बच्चों को नहीं खोजा जा पा रहा है। इसलिए जिला मुख्यालय को सूचित किया गया है और वहां से होमगार्ड विभाग की एक टीम नाव व अन्य साजो सामान के साथ कुछ देर में पहुंच जाएगी। टीआई ने बताया कि यह मुरम के लिए खोदी गई खदान है, जिसमें पानी भरा हुआ है।

Exit mobile version