Site icon Yashbharat.com

Breaking: नीमच में सांवरिया जी के दर्शन से लौट रहे वाहन की टक्‍कर, 13 लोगों की मौत

IMG 20201212 WA0032

नीमच। नीमच के पास एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। दो वाहनों की टक्‍कर में 13 लोगों की मौत हो गई शुरुआत जानकरी के अनुसार यह दुर्घटना राजस्थान सीमा में हुई है। सांवरियाजी के दर्शन से लौट रहे वाहन की दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गई सभी मृतक आक्या कला, निवासी तहसील ताल, जिला रतलाम निवासी बताए जा रहे हैं।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार 13 लोगों की मृत्यु हो चुकी है और 3 शवों को निकालने का प्रयास जारी है। क्रूजर तूफ़ान गाड़ी मध्य प्रदेश की है। 17 लोग वाहन में थे। केवल एक को जिंदा निकाला गया अभी रतलाम कलेक्टर और sp भी मौके पर पहुंच गए हैं।

17 लोग क्रूजर गाड़ी से  सांवलिया जी से आ रहे है और 5 मिनिट पहले ही चिंकारडा चौराहा के पास एक ट्रेलर ने एक तूफान गाड़ी को टक्कर मार दी जिसमें मौके पर 13 लोगों की मौत हो चुकी है।

तूफान गाड़ी को गाँववाले और पुलिस द्वारा निकालने की कोशिश की जा रही है। इस भीषण दुर्घटना में अभी भी शव अंदर ही फंसे हुए हैं जिन्हें जेसीबी की मदद से निकाला जा रहा है।

अभी मौत का आंकड़ा स्पष्ट नहीं है लेकिन दर्जनभर व्यक्तियों की मौत बताई जा रही है। सभी मृतक आक्या कला, निवासी तहसील ताल, जिला रतलाम निवासी बताए जा रहे हैं।

Exit mobile version