BREAKING: निर्भया कांड के दोषियों को 22 जनवरी को होगी फांसी

नई दिल्ली। पटियाला हाउस कोर्ट ने अब से कुछ वक्त पहले निर्भया के दोषियों को 22 जनवरी को सुबह 7 बजे फांसी देने का आदेश सुनाते डेथ वारंट जारी कर दिया।

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया कांड में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने निर्भया केस के सभी दोषियों का डेथ वारंट जारी कर दिया है। दोषियों को 22 जनवरी की सुबह 7 बजे फांसी दी जाएगी। दोषियों को 14 दिन का वक्त मिला है। मुकेश, पवन, विनय और अक्षय को फांसी होगी।

इससे पहले

जानिए आज कोर्ट में इस मामले को लेकर क्या बहस हुई-
कोर्ट में क्या दी गईं दलीलें-

जेल अधिकारियों के मुताबिक तीन दोषियों विनय, पवन और अक्षय ने एक सप्ताह के भीतर ही जेल प्रशासन को अपना जवाब भेज दिया था। उन्होंने दया याचिका से पहले क्यूरेटिव याचिका लगाने का विकल्प होने की बात कही थी।

वहीं बाद में एक अन्य दोषी मुकेश ने भी जवाब दाखिल कर कानूनी विकल्प होने की बात कही है। जेल प्रशासन मंगलवार को दोषियों के जवाब कोर्ट में दाखिल करेगा।

पटियाला हाउस कोर्ट में मंगलवार को निर्भया की मां की अर्जी पर सुनवाई हुई, जिसके इस मामले में कुछ देर में फैसला आएगा। इस याचिका में निर्भया की मां ने दोषियों को जल्द फांसी देने की गुहार लगाई गई है। पिछली सुनवाई में अदालत ने जेल प्रशासन को निर्देश दिया था कि वह दोषियों को एक सप्ताह का समय देकर दया याचिका से पहले के कानूनी विकल्पों के बारे में जानकारी हासिल करे।

Exit mobile version