Site icon Yashbharat.com

Breaking: दयोदय एक्सप्रेस का आधी ट्रेन छोड़ कर आगे निकला इंजन मचा हड़कंप, 10 दिन में दूसरी घटना

IMG 20191010 WA0026

कटनी। जबलपुर रेलखंड में आज रात्रि उस वक्त हादसा होते बच गया जब दयोदय एक्सप्रेस का इंजन कुछ बोगियों के साथ आगे बढ़ गया जबकि आधी ट्रेन कपलिंग टूटने के कारण पीछे ही छूट गई।

चलती ट्रेन में अचानक लोगों को झटका लगा फिर ट्रेन तेजी से रुक गई घबड़ाये लोग बोगियों से बाहर निकले देखा तो ट्रेन को ले जा रहा इंजन आगे निकल गया था। गार्ड ने ड्राइवर को संदेश दिया तब कई किलोमीटर दूर जाकर इंजन रुका और वापस आया।

बीते 10 दिनों में यह दूसरी घटना है इससे पहले कटनी दमोह रेलखंड में मझगवां फाटक के पास एक मालगाड़ी के साथ ऐसा हो चुका है। विस्तृत विवरण प्रतीक्षित है। दयोदय एक्सप्रेस में यह घटना रात्रि 9 ,30 बजे स्लीमनाबाद संसार पुर स्टेशन के मध्य घटित हुई। घटना के बाद यात्री दहशत में थे।

Exit mobile version