Site icon Yashbharat.com

छतरपुर में कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष इन्द्रप्रताप सिंह परमार की गोली मारकर हत्या

images 25

छतरपुर में कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष इन्द्रप्रताप सिंह परमार की गोली मारकर हत्या की खबर मिल रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव है। गोली मारने वालों का पता नहीं चल सका। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित,मृतक के परिजनों ने जिला अस्पताल में किया हंगामा,सड़क पर की गाड़ियों में तोड़फोड़ की खबर मिल रही है।

छतरपुर। घुवारा ब्‍लाक के कांग्रेस अध्‍यक्ष इंद्रप्रताप सिंह परमार उर्फ छोटे राजा की दो अज्ञात आरोपितों ने गोली मारकर हत्‍या कर दी। हालांकि घुवारा से उन्‍हें गंभीर हालत में जिला अस्‍पताल छतरपुर रैफर किय गया था। लेकिन छतरपुर में डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परमार के स्‍वजनों ने अस्‍पताल में न केवल तोड्फोड की, बल्कि छत्रसाल चौराहे पर देर रात हंगामा भी किया। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों की तलाश कर रही है।

घटनाक्रम के मुताबिक घुवारा कांग्रेस ब्‍लाक अध्‍क्ष इंद्रप्रताप सिंह परमार उर्फ छोटे राजा बडामल्‍हरा के पास टिंकू चौहान के ढाबे होटल के पास किसी काम से गए थे। शाम को अचानक दो अज्ञात बाइक सवार आए और परमार पर फायरिंग शुरू कर दी।

जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक परमार गंभीर रूप से घायल हो गए चुके थे। लोग परमार को संभालने लगे इसी दौरान हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल हालत में परमार को बडा मल्‍हरा के अस्‍पताल ले जाया गया। लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्‍टरों ने छतरपुर जिला अस्‍पताल के लिए रैफर कर दिया। छतरपुर अस्‍पताल में डॉक्‍टरों ने परमार को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद माैके पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन हमलावरों का पता नहीं लगा। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है और क्षेत्र में नाका बंदी कर दी है।

Exit mobile version