Site icon Yashbharat.com

Breaking : कुल्लू में खाई में लुढ़की कार, महिला समेत चार लोगों की मौत

Car accident

कूल्‍लू। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. रोजाना हादसों में लोगों को जान गंवानी पड़ रही है. ताजा मामले में एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है.

घटना हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में हुई है. यहां एक ऑल्टो कार हादसे का शिकार हुई है. इसमें चार लोगों की मौत हो गई है. फिलहाल, पुलिस मौके पर पहुंची हुई है और जांच की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, कुल्लू के साथ लगते भुट्ठी में ऑल्टो कार खाई में गिरी है. शुरुआती जानकारी में पता चला है कि इसमें महिला समेत चार लोग सवार थे. जिनकी मौके पर ही मौत हो गई है.

गाड़ी की आरसी से फिलहाल अनुमान लगाया जा रहा है कि ये लोग स्थानीय ही हैं. हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. साथ ही हादसे के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है

Exit mobile version