Site icon Yashbharat.com

Breaking: अब एग्जिट पोल में भी फंसा पेंच, Zee-आजतक में किसी को बहुमत नहीं टाइम्‍स नाउ ने बीजेपी को दी 126 सीट

exit pool

चुनाव डेस्‍क। मध्‍यप्रदेश के चुनावों में किसे मिलेगी सत्‍ता इसे लेकर पिछले 9 दिनों से सभी को मीडिया के एग्जिट पोल का इंतजार था। आज देर शाम कई मीडिया घरानों ने अपने अपने एग्जिट पोल जारी कर दिए लेकिन यहां भी वही स्थिति है कि कोई भी इसे लेकर यह नहीं कह सकता कि सरकार अखिर किसकी बन रही है।

सबसे पहले आजतक इंडिया टुडे सर्वे कि बात करें तो यहां कांग्रेस को 104 से 122 सीटें दी जा रही है जबकि भाजपा को 102 से 120 सीटों का अनुमान लगाया गया है जबकि अन्‍य के खाते में 4 से 11 सीटो का अनुमान है ।

इसी तरह न्‍यूज 18 में जारी टाइम्‍स नाउ सीएन एक्‍स के एग्जिट पोल में बीजेपी स्‍पश्‍ट बहुमत वाली सरकार के साथ उसे 126 सीट जबकि कांग्रेस को 89 तथा अन्‍य को 15 सीट दी गई।

एक अन्‍य सवें ज न्‍यूज में दोनो ही दल को स्‍पष्‍ट बहुमत नहीं दिया गया यहां दो एग्जिट पोल के नतीजों को मिलाकर पोल आफ पोल बनाया गया है जिसके मुताबिक बीजेपी को 111 तथा कांग्रेस को 113 सीट व अन्‍य को 6 सीट दी गईं हैं। मतलब साफ है कि एग्जिट पोल में भी सिर्फ टाइम्‍स नाउ के सर्वे को छोड दें तो स्‍पष्‍ट बहुमत न तो कांगे्रस के पास है न ही भाजपा के पास है बात महाकौशल की सीटों की हो तो यहां भाजपा को 21 कांग्रेस को 26 सीटें देने का अनुमान एबीपी न्‍यूज ने लगाया है।
इसी तरह एनडीटीवी के एग्जिट पोल में भाजपा को बढत दिखाई गई है यहां बीजेपी को 108 से 128 व कांगे्रस को 95 से 115 तथा अन्‍य को 7 सीटों का अनुमान जताया गया है।
इसी तरह एबीपी न्‍यूज में कांग्रेस को बहुमत देते हुए 126 सीट जबकि भाजपा को 95 और अन्‍य को 10 सीटों का अनुमान बताया है।

Exit mobile version