Site icon Yashbharat.com

Breaking अतीक, अशरफ को गोली मारने वाले हमलावरों ने सरेंडर किया, तीनों के नाम आये सामने

IMG 20230415 WA0052

अतीक अहमद  और  उसके भाई अरशद की गोली मारकर हत्या कर दी गई. प्रयागराज में मेडिकल के लिए जाते समय दोनों को गोली मारी गई. गोली मारने वाले आरोपियों ने सरेंडर कर दिया.

आरोपियों के नाम लवलेश तिवारी, सनी और अरुण मौर्य तीनों हमलावरों ने भरी पुलिस कस्टडी के बीच में गोली मारकर अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या की।

गोली मारने के बाद हमलावरों ने हाथ उठाकर किया सरेंडर

बताया जा रहा है कि हमलावरों के गले में आईडी कार्ड भी था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि तीनों मीडियाकर्मी बनकर पब्लिक में आए थे. अशरफ और अतीक को गोली मारने के बाद हमलावरों ने हाथ खड़े कर मौके पर ही सरेंडर कर दिया.

हमलावरों की अतीक अहमद और भाई अशरफ से थी पुरानी दुश्मनी

एक स्थानीय पत्रकार ने बताया कि तीनों हत्यारों को पुलिस ने अभी अस्पताल में रखा है. हत्यारे लोकल बताए जा रहे हैं. अतीक और अशरफ से पुरानी दुश्मनी थी. पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है.

मीडियाकर्मी बनकर आए थे हत्यारे

अतीक अहमद और अशरफ मी़डिया को बयान दे रहे थे जब सामने से उनके सिर में गोली मारी गई. हत्यारे मीडियाकर्मियों के साथ ही खड़े थे और पत्रकार बनकर आए थे. एक हत्यारा पकड़ा गया है.

प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के पास ये हमला तब हुआ, जब पुलिस टीम अतीक और अहमद को लेकर जा रही थी. इसी दौरान तीन हमलावर अचानक बीच में पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने हमलावरों को मौके से दबोच लिया है. इस पूरे हमले को बकायदा मीडिया और पुलिस के सामने अंजाम दिया गया है. दोनों पर जब फायरिंग हुई, पूरी वारदात कैमरे में भी कैद हुई है

Exit mobile version