Breaking:बौखलाए पाकिस्तान ने रोकी समझौता एक्सप्रेस, भारत से इंजन रवाना ट्रेन लेकर आएगा

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के भारत के फैसले से पाकिस्तान पूरी तरह बौखला गया है। पाकिस्तान द्वारा भारत के लिए अपने एक एयरस्पेस पर पाबंदी लगाने के बाद अब एक और कार्यवाई की है। पाकिस्तान के मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, भारत से पाकिस्तान जाने वाले समझौता एक्सप्रेस सर्विसेस को रोक दिया गया है। बता दें कि समझौता एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रैन है जो कि हफ्ते में गुरुवार और सोमवार को दिल्ली से पाक के लाहौर तक जाती है

पाकिस्तान ने अपने ट्रेन ड्राइवर और गार्ड को समझौता एक्सप्रेस के साथ भेजने से मना कर दिया है। इस मामले पर अटारी अंतरराष्ट्रीय रेलवे स्टेशन के सुपरिंटेंडेंट अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि आज पाकिस्तान से समझौता एक्सप्रेस को भारत आना था, लेकिन इस दौरान पाकिस्तान से संदेश आया कि भारतीय रेल अपने ड्राइवर और क्रू मेंबर को भेजकर समझौता एक्सप्रेस को ले जाए उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी रेलवे ने सुरक्षा कारणों से यह फैसला लिया है अब भारतीय रेल ड्राइवर और गार्ड को जिनके पास वीजा है, उन्हें समझौता एक्सप्रेस को लेने भेजा जाएगा

इससे पहले अनुच्छेद 370 हटाने के बाद पाकिस्तान ने एक बार फिर अपने एयरस्पेस पर पाबंदी लगानी शुरू कर दी है। उसने बुधवार रात से एयरस्पेस का एक कॉरिडोर बंद कर दिया. इसके असर से अमेरिका, यूरोप और मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) जाने वाली फ्लाइट्स को 12 मिनट का अतिरिक्त समय लगेगा।

एयर इंडिया के प्रवक्ता के मुताबिक,‘‘एक कॉरिडोर (पाकिस्तान एयरस्पेस का) बंद होने से फ्लाट्स को डायवर्ट किया गया है। इससे 12 मिनट का अतिरिक्त समय लगेगा, लेकिन इसका ज्यादा असर नहीं पड़ने वाला. फिलहाल, पाक एयरस्पेस से प्रतिदिन करीब 50 फ्लाइट्स संचालित होती हैं.’’

मालूम हो कि जम्मू कश्मीर पर भारत के फैसले से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. जम्मू कश्मीर के पुनर्गठन और अनुच्छेद 370 को खत्म करने के भारत के फैसले के जवाब में पाकिस्तान ने कई इकतरफा फैसले लिए हैं.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में हुई नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल की बैठक में भारत से राजनयिक संबंधों का स्तर घटाने का फ़ैसला लिया गया. इसके तहत पाकिस्तान भारत में अपने उच्चायुक्त को वापस बुला रहा है और उसने पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त को वापस भेजने का फ़ैसला किया है

पाकिस्तान ने क्या फैसले लिए हैं?

-भारत के साथ व्यापारिक संबंध तोड़ा.

-भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को कम करने का फैसला.

-भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया को वापस भेजने का फैसला किया.

-कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में उठाने की बात कही.

-भारत की सीमा से लगे एयरस्पेस को बंद किया.

– द्विपक्षीय समझौतों की समीक्षा करने का फैसला किया.

Exit mobile version