Site icon Yashbharat.com

भगदड़ के बीच ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही की बहादुरी को सैल्‍यूट, गोद में बेटा, दिल में ड्यूटी

भगदड़ के बीच ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही की बहादुरी को सैल्‍यूट, गोद में बेटा, दिल में ड्यूटी

भगदड़ के बीच ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही की बहादुरी को सैल्‍यूट, गोद में बेटा, दिल में ड्यूटी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 14 से एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसे देखकर लोग मां की ममता को याद कर रहे हैं. यह तस्वीर एक आरपीएफ के कांस्टेबल की है, जो अपने मासूम बच्चे को पेट पर बांधकर ड्यूटी करती नजर रही है. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यह तस्वीर उसी प्लेटफार्म से आई है, जहां दो दिन पहले भगदड़ मची थी, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई थी. यह तस्वीर इस समय सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है.

लोग इस महिला कांस्टेबल की ममता को सलाम कर रहे हैं. वहीं ऐसी जगह पर इसकी तैनाती पर कुछ लोग रेलवे को कोस भी रहे हैं. बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 13-14 पर बीते शनिवार की रात भगदड़ मच गई थी. उस समय प्लेटफार्म पर महाकुंभ जाने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी. यह भगदड़ भी अचानक एक ट्रेन का प्लेटफार्म बदलने की वजह से मची.

भगदड़ में 18 लोगों की हुई थी मौत

जल्द से जल्द नए प्लेटफार्म पर पहुंचने के लिए लोग सीढियों की तरफ लपके, लेकिन इतने में कई लोग गिर गए और भीड़ उन्हें रौंदते हुए निकल गई. इस हादसे में 18 लोगों की मौ हो गई थी. इस हादसे के बाद रेलवे ने सभी प्लेटफार्म पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. इस क्रम में हादसे वाले स्थान पर आरपीएफ की एक महिला कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई है. इस कांस्टेबल का छह सात महीने का बच्चा है और वह बच्चे को छोड़ नहीं सकती.ऐसे में वह बच्चे को अपने पेट पर बांध कर ड्यूटी कर रही है. इस महिला कांस्टेबल की तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है.

सोशल मीडिया पर हो रही सराहना

लोग इस वीडियो को देखकर एक मां की ममता को सलाम कर रहे हैं. एक साथ ड्यूटी और मां फर्ज निभाने के लिए लोग महिला कांस्टेबल की सराहना कर रहे हैं. यह महिला प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों को सतर्क कर रही है और शांति बनाकर रखते हुए ट्रेन का इंतजार करने की सलाह दे रही है. जानकारी के मुताबिक शनिवार को हुए हादसे के बाद रेलवे कोशिश में है कि कोई और अनहोनी ना हो जाए. इसके लिए रेलवे पुलिस के साथ ही आरपीएफ की ड्यूटी लगाई गई है.

Exit mobile version