Site icon Yashbharat.com

BR Gavai: देश के नए CJI, SC/ST आरक्षण से लेकर बुलडोजर कार्रवाई तक- जानिए जस्टिस बीआर गवई का न्यायिक सफर

Screenshot 20250514 121142 Chrome

BR Gavai: देश के नए CJI, SC/ST आरक्षण से लेकर बुलडोजर कार्रवाई तक- जानिए जस्टिस बीआर गवई का न्यायिक सफर। कल यानी 13 मई को सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई संजीव खन्ना के रिटायरमेंट के बाद आज बीआर गवई ने सर्वोच्च अदालत की कमान संभाल ली है. गवई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद और गोपनियता की शपथ दिलाई. वे देश के पहले ऐसे सीजेआई हैं, जो बौद्ध धर्म का पालन करते हैं. जस्टिस गवई के पिता – आरएस गवई उन चार लाख लोगों में से एक थे जिन्होंने डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के साथ 1956 में बौद्ध धर्म अपनाया था।

BR Gavai: देश के नए CJI, SC/ST आरक्षण से लेकर बुलडोजर कार्रवाई तक- जानिए जस्टिस बीआर गवई का न्यायिक सफर

जस्टिस गवई का आज से शुरू हो रहा कार्यकाल 6 महीने से कुछ दिन ज्यादा 24 नवंबर तक चलेगा. बीआर गवई के रिटायरमेंट के बाद जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस बीवी नागरत्ना सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई बनेंगी. सुप्रीम कोर्ट के होने वाले सीजेआई का नाम पहले सी ही तय होता है क्योंकि ये वरिष्ठता के आधार पर तय होता है।

बीआर गवई को लेकर वैसे तो कई खास बातें हैं. लेकिन सबसे अहम ये है कि वे दलित समुदाय से आने वाले दूसरे सीजेआई होंगे. उनसे पहले केजी बालाकृष्णनन 2007 में देश के पहले दलित मुख्य न्यायधीश बने थे. बालाकृष्णनन का कार्यकाल तकरीबन 3 साल का रहा था।

24 नवंबर 1960 को महाराष्ट्र के अमरावती में जन्मे बीआर गवई ने बीकॉम की पढ़ाई पूरी करने के बाद अमरावती विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की. बहुत से लोगों को शायद पता नहीं पर ये जानना दिलचस्प है कि जस्टिस गवई एक वास्कुतार (आर्किटेक्ट) बनना चाहते थे. पर उन्होंने वकालत का रास्त अपने पिता का मन रखने के लिए चुना. जस्टिस गवई के पिता आरएस गवई अंबेडकरवादी नेता थे और उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की स्थापना की।

Exit mobile version