Site icon Yashbharat.com

Bonus Announced For Railway Employees: रेल कर्मचारियों को बोनस की सौगात

cartoon

cartoon

Railway Announced Employee Bonus जबलपुर। रेल कर्मचारियों को हर साल की तरह इस साल भी बोनस दिया जाना था लेकिन रेल मंडल ने कोरोना काल के चलते इसकी अब तक घोषणा नहीं की थी। इसको लेकर पश्चिम मध्य रेलवे के एम्पलाई यूनियन और मजदूर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता पिछले एक हफ्ते से मांग कर रहे थे। मोदी केबिनेट द्वारा 30 लाख कर्मचारियों को बोनस की घोषणा के बाद अब कर्मचारियों में खुशी है। हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि रेल कर्मचारियों को कितना बोनस मिलेगा पर सरकारी सूत्र बताते हैं कि कम से कम 18 हजार रुपये बोनस में मिलेगा।

स्टेशन पर प्रदर्शन

जबलपुर रेल मंडल कार्यालय, पश्चिम मध्य रेलवे जोन मुख्यालय और जबलपुर रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया जा रहा था। कर्मचारी यूनियन बोनस ना मिलने के विरोध में लगातार रेलवे के सामने अपनी बात रख रहे थे । उनका कहना था कि बोनस उनका अधिकार है ।

कर्मचारियों में खुशी की लहर

बोनस पिछले वित्तीय वर्ष 2019 का है। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के एम्पलाई यूनियन सचिव नवीन लिटोरिया ने बताया कि सरकार के इस निर्णय से हर रेल कर्मचारियों में खुशी की लहर है। पिछले 1 सप्ताह से बोनस ना मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा था। बोनस की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन के बाद आखिरकार सरकार ने हमारी मांग को पूरा कर दिया है।

Exit mobile version