Sunday, April 26, 2026
Latest:
Latest

बोधि इंटरनेशनल स्कूल में छात्र को इंस्टाग्राम रील बनाना पड़ा भारी, शिकायत के बाद पिता को देखकर तीसरी मंजिल से कूद गया

बोधि इंटरनेशनल स्कूल में छात्र को इंस्टाग्राम रील बनाना पड़ा भारी, शिकायत के बाद पिता को देखकर तीसरी मंजिल से कूद गया। स्कूल संचालक राजेंद्र पितलिया के अनुसार रिशान स्कूल में चोरी छिपे मोबाइल लेकर आया था।

मोबाइल से उसने क्लास की रील बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड की थी जिसकी जानकारी लगने के बाद प्राचार्य ने उसके अभिभावकों को बुलाया। घटना के समय पिता वहीं मौजूद थे।
रिशान अपने पिता को देखकर तीसरी मंजिल की ओर दौड़ा और वहां जाकर खुद गया। स्कूल प्रबंधक स्वजनों के लगातार संपर्क में हैं। छात्र का इलाज करवाया जा रहा है। छात्र की स्थिति सामान्य है उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि