Site icon Yashbharat.com

गेटवे ऑफ इंडिया के पास नेवी की स्पीड बोट से टकराई नाव, अब तक 13 की मौत

mumbai news 1 1

गेटवे ऑफ इंडिया के पास नेवी की स्पीड बोट से टकराई नाव, अब तक 13 की मौत। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास बुधवार को बड़ा हादसा हुआ. गेटवे ऑफ इंडिया के पास से दो नावें एलीफेंटा की ओर जा रही थीं, तभी इनमें से एक नाव नेवी की नाव से टकरा गई. टक्कर लगते ही इनमें से नाव समुद्र में पलटने लगी. इस नाव में चालक दल सहित 85 यात्री सवार थे. हादसे की सूचना मिलते ही नौसेना, जेएनपीटी, तटरक्षक बल, पुलिस और स्थानीय मछुआरों की नौकाओं की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. रेस्क्यू टीम ने नाव में सवार 80 लोगों को बाहर निकाला, जबकि पांच लापता हैं. अभी इनकी तलाश की जा रही है. हादसे में अभी तक 13 यात्रियों की मौत हुई है.

वहीं बचाए गए लोगों में से भी तीन की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है. बता दें कि गेट ऑफ इंडिया को देखने के लिए हर दिन हजारों पयर्टक मुंबई आते हैं. भारत के प्रथम द्वार कहे जाने वाले गेट ऑफ इंडिया को देखने के बाद कुछ पर्यटक एलीफेंटा गुफाओं को देखने के लिए भी जाते हैं. एलीफेंटा तक पहुंचने के लिए पर्यटकों को नाव से यात्रा करनी पड़ती है. बुधवार दोपहर पर्यटकों से भरी दो नावें एलीफेंटा की ओर जा रही थीं. इन दोनों नावों में से एक नौसैनिक (नेवी) नाव से टकरा गई और समुद्र में पटलने लगी.

नाव में चालक सहित 85 लोग थे सावर

पलटी नाव का नाम नीलकमल है. इस नाव में चालक सहित 85 यात्री सवार थे. BMC ने बताया कि उरण, कारंजा इलाके में नाव पलट गई. नौसेना, जेएनपीटी, तटरक्षक बल, पुलिस और स्थानीय मछुआरों की नौकाओं की मदद से बचाव अभियान शुरू कर दिया गया. हादसे की जांच भी का जा रही है. नाव में चालक दल समेत कुल 85 यात्री सवार थे. अब तक 80 लोगों को बचा लिया गया है और 5 लोग लापता हैं. अस्पताल में भर्ती पांच लोगों की हालत गंभीर थी, जबकि 13 यात्रियों की मौत हो चुकी है.  गेटवे ऑफ इंडिया के पास नेवी की स्पीड बोट से टकराई नाव, अब तक 13 की मौत

Exit mobile version